मक्का। रमजान माह में शुक्रवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में पवित्र मस्जिद पर आतंकी हमले की कोशिश की गई। हालांकि सुरक्षाबलों ने इस आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। आतंकी ने काबा की पवित्र मस्जिद को निशाना बनाने की कोशिश की थी। सऊदी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर को सुरक्षाबलों ने उस समय घेर लिया, जब वह एक रिहाइशी इमारत में था। सुरक्षाबलों से खुद को घिरा देख कर हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इससे इमारत ढह गई और कुछ पुलिसकर्मियों सहित 11 लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में सुरक्षाबलों ने पांच अन्य संदिग्ध चरमपंथियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों में एक महिला भी शामिल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिस समय हमले की कोशिश हुई, उस समय हजारों तीर्थयात्री मस्जिद में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि आतंकियों का इरादा यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था। घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को सऊदी अरब में अलग-अलग जगहों पर तीन आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें सात लोगों के मारे जाने की खबर है।
पहले भी निशाने पर रही है मक्का मस्जिद :
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope