• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काबुल: बैंक के पास आत्मघाती हमला, 6 की मौत

Suicide bomber kills six at bank in kabul - World News in Hindi

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक बैंक के पास आत्मघाती हमले में कम से कम छह लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। हमला न्यू काबुल बैंक शाखा के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। यह जगह नाटो के रिजोल्यूट सर्पोट मिशन, अमेरिकी दूतावास व काबुल सर्वोच्च अदालत से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। काबुल के पुलिस प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने बताया कि मृतकों में पांच नागरिक व एक हमलावर शामिल हैं। अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल कावसी ने बताया कि घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को वजीर अकबर खान अस्पताल ले जाया गया है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसका लक्ष्य संभावित तौर पर इस सप्ताह ईद अल-अदहा के त्योहार के मौके पर बैंक से अपना वेतन निकलाने आए सैनिक व पुलिस अधिकारी थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suicide bomber kills six at bank in kabul
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide bomber kills six at bank in kabul, suicide bomb attack in kabul, bomb blast at bank in kabul, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved