मॉस्को। रूस के प्राचीन शहर वेलिकि नोवगोरोड में तूफान ने 17वीं सदी के एक क्लॉक टॉवर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह क्लॉक टॉवर क्रेमलिन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। बुधवार को तास न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि यह वेलिकि नोचगोरोड की एक अनूठी संरचना है जो सदियों पुराना है।
क्लॉक टॉवर क्रेमलिन की सबसे ऊंची इमारत है और सिटी प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण है।
न्यूज एजेंसी को एक सूत्र ने बताया, "संभवत:, गरज के साथ चमकी बिजली के कारण घड़ी के मैकेनिज्म में खराबी आई। इसके क्लॉक-फेसेस इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित होते हैं। क्लॉक के चार फेस हैं, जिनमें से दो बंद हो गए और दो काम कर रहे हैं, लेकिन गलत समय दिखा रहे हैं।"
स्रोत ने आगे बताया, यूनेस्को स्मारक के रूप में सूचीबद्ध यह टॉवर 17वीं शताब्दी का है, लेकिन घड़ी आधुनिक है, क्योंकि यह 1970 में स्थापित की गई थी। (आईएएनएस)
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope