कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने कोलंबो पत्तन पर एक समारोह में भारत निर्मित अत्याधुनिक समुद्री गश्ती पोत (एओपीवी) अपने बेड़े में शामिल किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना इसी सप्ताह कोलंबो पत्तन के ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल पर आयोजित समारोह में श्रीलंका द्वारा अधिगृहीत नवीनतम सैन्य पोत एसएलएनएस सायुराला का जलावतरण किया। भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल ए. आर. कार्वे बतौर फ्लैग ऑफिसर इस समारोह में उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित यह एओपीवी श्रृंखला का नवीनतम गश्ती पोत है, जिसे किसी विदेशी पोत निर्माता ने खरीदा है, जिसे बाद में श्रीलंकाई नौसेना की जरूरतों के हिसाब से निर्मित किया गया। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अधिगृहीत यह अपनी तरह का सबसे बड़ा पोत है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope