• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीलंका: वीजा अवधि समाप्त होने पर 7 भारतीय मजदूर गिरफ्तार

Sri Lanka: 7 Indian laborers arrested at the end of visa period - World News in Hindi

कोलंबो। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने यहां मजदूर के तौर पर काम कर रहे 7 भारतीय नागरिकों को वीजा समाप्त होने के बाद भी तय अवधि से ज्यादा समय तक रुकने के चलते गिरफ्तार किया है। मीडिया को यह जानकारी सोमवार को दी गई। समाचारपत्र द डेली मिरर के अनुसार भारतीय नागरिकों की गिरफ्तार की यह घटना पिछले हफ्ते उस वक्त हुई, जब आव्रजन और उत्प्रवास विभाग के अधिकारियों ने वटला में एक निर्माण स्थल पर छापा मारा।

आव्रजन सूत्रों के अनुसार भारतीय नागरिक 30 दिनों के बिजनेस वीजा के साथ श्रीलंका आए थे। वह शर्तों का उल्लंघन करते हुए रोजगार में लगे और निश्चित वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रुके। उन्हें आव्रजन हिरासत में लेकर मिरिहाना स्थित निरोध केंद्र (डिटेंशन सेंटर) में स्थानांतरित कर दिया गया। उनके पासपोर्ट को अधिकारियों ने जब्त कर लिए है। शुरुआती जांच से पता चला है कि ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन कर दक्षिण भारत के राज्य से 7 व्यक्ति श्रीलंका आए थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lanka: 7 Indian laborers arrested at the end of visa period
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian nationals, sri lanka immigration-emigration department, detention center at mirihana, business visa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved