• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘अमेरिका का रूसी राजनयिकों को निष्कासित करना दुर्भाग्यपूर्ण’

Spy poisoning: Russian diplomats expelled across US and Europe - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में मॉस्को के राजदूत वैसिली नेबेन्जिया ने कहा है कि अमेरिका का रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद गैर दोस्ताना कदम है। अमेरिका ने सोमवार को 60 रूसी राजनयिकों पर खुफिया जासूस होने का आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था और साथ ही सिएटल में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को भी बंद करने का आदेश दिया। अमेरिका ने ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी पर रासायनिक हमला किए जाने के मामले के प्रतिक्रिया स्वरूप यह कदम उठाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निष्कासित किए गए 60 राजनयिकों में से 12 संयुक्त राष्ट्र में नेबेन्जिया के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे। नेबेन्जिया ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ सुरक्षा परिषद के भोज से पूर्व संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद गैर दोस्ताना कदम है। हमें सूचित किया गया कि संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के 12 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें 2 अप्रैल तक यहां से चले जाने का आदेश दिया गया है।’’ इस मौके पर नेबेन्जिया और अमेरिकी राजदूत निकी हेली दोनों मौजूद थे। हालांकि नेबेन्जिया ने इन 12 राजनयिकों के नामों का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Spy poisoning: Russian diplomats expelled across US and Europe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: spy poisoning, russian diplomats, us, europe, अमेरिका, रूसी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved