बीजिंग । दक्षिण कोरिया की अदालत ने 10 मार्च को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पार्क गेउन हये के खिलाफ़ महाभियोग पारित किया। जिससे पार्क गेउन हये दक्षिण कोरिया के इतिहास में महाभियोग के चलते बर्खास्त होने वाली पहली राष्ट्रपति बनी। दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में पार्क गेउन हये से दक्षिण कोरियाई जनता को बहुत उम्मीदें थी । लोगों ने देश में स्थिरता सुरक्षा व समृद्धि लाने के लिए उन पर भरोसा किया।आधुनिक उत्तर.पूर्वी एशिया की पहली महिला नेता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी उनसे बहुत उममीद थी। लेकिन वह भ्रष्टाचार के आरोप में वह बर्खास्त कर दी गयी हैं। दक्षिण कोरिया के गैलप कंपनी द्वारा 3 मार्च को जारी एक जनमत संग्रह केपरिणाम के मुताबिक 77 प्रतिशत जनता पार्क गेउन हये के खिलाफ़ महाभियोग लगाए जाने से सहमत हैं। और पिछले साल नवंबर में पार्क गेउन हये की समर्थन दर 4 फीसदी तक गिर गयी। जो इतिहास में सबसे कम है। पार्क गेउन हये का महाभियोग न सिर्फ़ एक कानूनी फैसला है । बल्कि दक्षिण कोरियाई जनता का चुनाव भी है। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope