• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दक्षिण कोरिया और कनाडा ने अंतरिक्ष और रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की

South Korea and Canada Discuss Expanding Space and Defense Partnership - World News in Hindi

सोल । दक्षिण कोरिया और कनाडा ने अंतरिक्ष और रक्षा जैसे उन्नत उद्योगों में अपनी साझेदारी को और व्यापक करने पर चर्चा की। मंगलवार को दक्षिण कोरिया के उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सोल कनाडा की पनडुब्बी परियोजना हासिल करने की आखिरी कोशिश कर रहा है। दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय और कोरिया ट्रेड-इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (कोट्रा) ने सोमवार (स्थानीय समय) को टोरंटो में एक बिजनेस राउंडटेबल आयोजित किया, जिसका मकसद कोरियाई और कनाडाई कंपनियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था। मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक भी शामिल हुए, जो इस समय विशेष आर्थिक सहयोग के लिए दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधि के रूप में कनाडा में हैं। उनके साथ उप उद्योग मंत्री मून शिन-हक, रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मंत्री ली योंग-चियोल और दोनों देशों के करीब 50 बिजनेस लीडर भी मौजूद थे।
उच्च स्तरीय कोरियाई अधिकारियों की यह यात्रा कनाडा में इस बात का संकेत मानी जा रही है कि सोल, ओटावा की बड़ी पनडुब्बी खरीद परियोजना को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
योनहाप समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, अभी दक्षिण कोरिया की हानवा ओशन कंपनी और एचडी हुंडई हैवी इंडस्ट्रीज का संयुक्त समूह जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से मुकाबला कर रहा है। यह लगभग 60 ट्रिलियन वॉन (करीब 39.7 अरब अमेरिकी डॉलर) की डील है। उम्मीद है कि कनाडा जून के अंत तक अपना पसंदीदा बोलीदाता चुन लेगा।
बिजनेस राउंडटेबल के दौरान, हानवा ने दक्षिण कोरिया और कनाडा के बीच अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीके बताए, जबकि हुंडई मोटर कंपनी ने दोनों देशों के बीच हाइड्रोजन साझेदारी का अपना विजन पेश किया।
कोरियाई और कनाडाई कंपनियों ने इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।
कांग ने कहा, “अगर कनाडा के पास मौजूद प्राकृतिक संसाधन और उन्नत तकनीकी क्षमता को दक्षिण कोरिया की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ जोड़ दिया जाए, तो दोनों देश मिलकर एडवांस इंडस्ट्रीज में दुनिया के बाजार में आगे बढ़ सकते हैं।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South Korea and Canada Discuss Expanding Space and Defense Partnership
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: canada, south korea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved