• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सोमालिया : राष्ट्रपति भवन के पास 2 बम विस्फोट, 8 लोग मारे गए

मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी में शनिवार को राष्ट्रपति भवन के पास हुए दो आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि दो समन्वित विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि अभी तक हमारी जानकारी के अनुसार विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं लेकिन यह संख्या बढ़ सकती है। सोमाली आतंकवादी समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट के झटके लंबी दूरी तक महसूस किए गए। मुख्तार आब्दी नामक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "बम विस्फोट बहुत बड़ा था जिससे निवासियों में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। हम इस घटना से हताहत हुए लोगों की संख्या नहीं जानते, लेकिन हमने सुना कि कई लोग मारे गए हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Somalia: 2 bomb blasts near Rashtrapati Bhavan, 8 people killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: somalia, 2 bomb blasts, near rashtrapati bhavan, 8 people killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved