यूकॉन। क्या कोई नदी चोरी हो सकती है! सच ना होकर भी ये सच है। मौसम में
बदलाव के कारण कनाडा में बहने वाली स्लिम्स नदी सिर्फ चार दिन में ही गायब
हो गई। इसे अनुसंधानकर्ता जलवायु परिवर्तन का असर बता रहे हैं। वैज्ञानिक
कुदरत के इस कमाल को रिवर पाइरेसी (नदी की चोरी) का नाम दे रहे हैं।
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक कास्कावुल्श ग्लैशियर से निकलने वाली 150
मीटर चौडी स्लिम्स नदी सैकडों से सालों से बह रही थी। लेकिन मौसम में आए
बदलाव की वजह से ग्लैशियर की बर्फ काफी तेजी से पिघली जिससे नदी के पानी का
बहाव इतना तेज हो गया कि उसने अपनी दिशा ही बदल ली।
दरअसल तेज बहाव कि वजह से एक अलग रास्ता बन गया था। बहाव की दिशा बदलने की
वजह से नदी अपने पुराने पथ से लगभग गायब हो गई। खबर के मुताबिक अब यह नदी
अलास्का की खाडी की तरफ बहती है।
रिपोर्ट में एक भूविज्ञानी ने बताया कि उन्होंने नदी वाली जगह का दौरा किया
है। उन्होंने बताया कि नदी लगभग सूख चुकी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope