• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या में 6 विदेशी गिरफ्तार

Six foreigners arrested in murder of Ecuadors presidential candidate - World News in Hindi

क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सभी छह संदिग्ध विदेशी हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। इस दौरान एक आरोपी को गोली मार दी गई, वो भी विदेशी था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस रिपोर्ट के हवाले से बताया कि छह सशस्त्र संदिग्ध देश की राजधानी क्विटो में एक घर में छिपे हुए थे। हत्या को "आतंकवादी प्रकृति का राजनीतिक अपराध" बताते हुए, गृह मंत्री जुआन ज़पाटा ने पुष्टि की कि सभी संदिग्ध विदेशी हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किस देश के हैं।
मंत्री ने कहा कि पुलिस जांच जारी रखेगी और अपराध के मकसद की तलाश करेगी।
25 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार विलाविसेंशियो की बुधवार को क्विटो में एक राजनीतिक रैली के बाद एक हमले में मौत हो गई।
राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने पूरे देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक और 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है।
लास्सो ने गुरुवार रात एक बयान में कहा कि हत्या, जिसके लिए सरकार ने संगठित अपराध को जिम्मेदार ठहराया, चुनावी अभियान के बीच हुई, जो योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा।
59 वर्षीय विलाविसेंशियो एक पत्रकार और पूर्व नेशनल असेंबली सदस्य थे, जिन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपना राजनीतिक करियर बनाया।
सर्वे के अनुसार, वह आगामी चुनावों में चौथे स्थान पर थे।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six foreigners arrested in murder of Ecuadors presidential candidate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: foreigners, murder, ecuadors, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved