• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शी चिनफिंग ने हांगकांग स्थित चीनी जन मुक्ति सेना के बल से सलामी ली

Shi Xinfing took the salute from Hong Kong based Chinese People Liberation Army - World News in Hindi

बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्राध्यक्ष और चीनी सैन्य आयोग के अध्यक्ष शीचिनफिंग ने हांगकांग स्थित चीनी जन मुक्ति सेना के बल का निरीक्षण दौरा किया और सलामी भी ली। सुबह साढ़े 9 बजे बल से सलामी लेने का समारोह हांगकांग स्थित चीनी जन मुक्ति सेना बल के श्यीकांगशिविर में आयोजित हुआ। सैन्यसंगीत में शीचिनफिंग ने हांगकांग स्थित चीनी जन मुक्ति सेना की सलामी दस्ते, थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बल से सलामी ली। हांगकांग स्थित चीनी जनमुक्तिसेना का बल हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की रक्षा कार्य के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा भेजा गया बल है, जो थलसेना, नौसेना और वायुसेना से गठित है।
शीचिनफिंग 29 जून को दोपहर हांगकांग पहुंचे। वे 1 जुलाई को आयोजित होने वाले हांगकांग के चीन की गोद में वापस आने की 20वीं वर्षगांठ मनाने के सम्मेलन यानी हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की पांचवीं सरकार के पद ग्रहण के समारोह में भाग लेंगे और हांगकांग का निरीक्षण दौरा भी करेंगे। स्त्रोत-चाइनारेडियोइंटरनेशनल,बीजिंग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shi Xinfing took the salute from Hong Kong based Chinese People Liberation Army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shi xinfing, took the salute, from hong kong based, chinese people liberation army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved