• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नेपाल:देउबा ने पीएम पद संभाला

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने बुधवार को नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने काठमांडू में एक समारोह में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देउबा ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली है। 12 साल पहले नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव ने उन्हें पद से हटा दिया था। देउबा के शपथ लेने के बाद सात नए मंत्रियों, नेपाली कांग्रेस के तीन, सीपीएन (माओवादी सेंटर) के तीन तथा नेपाल लोकतांत्रिक फोरम के एक ने शपथ ली। नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में संसद के 593 वोटों में से 388 वोट पडे। प्रधानमंत्री के निर्वाचन के दौरान 558 सांसदों ने मतदान किया। देउबा इस पद के एकमात्र उम्मीदवार थे। पुष्प कमल दहल प्रचंड की पार्टी सीपीएन (माओवादी सेंटर), राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल(आरजेपी-एन), संघीय समाजवादी फोरम-नेपाल, नेपाल लोकतांत्रिक फोरम तथा सीपीएन (संयुक्त) ने देउबा के पक्ष में मतदान किया। संसद में 25 सीटों वाले आरजेपी-एन ने तीन सूत्री समझौते के बाद देउबा के पक्ष में मतदान किया। समझौते के मुताबिक, नई सरकार को आंदोलनकारी पार्टी की संविधान में संशोधन की मांग का समाधान करना होगा।
विभागों का आवंटन...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-sher bahadur deuba sworn in as PM of nepal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sher bahadur, deuba, sworn in, pm, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved