प्रिंस विलियम से शादी के बाद साल 2012 और 2013 में टाइम मैगजीन ने केट को
दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार किया था। प्रिंस
विलियम `ीन एलीजाबेथ द्वितीय के बाद ब्रिटेन की राजगद्दी के वारिसों में
दूसरे स्थान पर आते हैं।
ये भी पढ़ें - आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’
केट और विलियम की मुलाकात 2001 में तब हुई थी जब दोनों ही कॉलेज में पढाई
कर रहे थे। 2003 में दोनों के बीच रूमानी संबंधों की शुरूआत हुई। 2007 में
दोनों के बीच ब्रेक अप की खबरें ब्रिटिश मीडिया में आई थीं लेकिन 2010 में
दोनों की सगाई होने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया। अप्रैल 2011 में
दोनों ने शादी कर ली। शाही दंपती एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।
केट का जन्म नौ जनवरी 1982 को एक साधारण परिवार में हुआ था। ब्रिटिश शहजादे
द्वारा एक गैर-शाही परिवार की ल़डकी से शादी करना भी मीडिया की सुर्खियों
में रहा था।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope