मास्को। रूस के उप-प्रधानमंत्री विताली मुतको ने बुधवार को रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने के बाद रूस फुटबाल लीग के अध्यक्ष सर्जिए पड्राड्किन 22 फरवरी तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। इसके बाद आरएफयू अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मुतको इससे पहले 2005-2009 तक आरएफयू के अध्यक्ष रह चुके थे। वह 2015 में दूसरी बार संघ के अध्यक्ष बने थे। इसी दौरान उन्होंने फीफा विश्व कप 2018 का सफल आयोजन रूस में किया।
पिछले साल पांच दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने मुतको को रूस में डोपिंग कार्यक्रम के चलते भविष्य में किसी भी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से वर्जित कर दिया था। मुतको इस दौरान 2012-16 तक देश के खेल मंत्री थे।
मुतको ने 2018 में फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटिनो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। मुतको ने खेल पंचाट न्यायासय में आईओसी के फैसले के खिलाफ अपील की थी जिस पर अभी सुनवाई होना बाकी है।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope