• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहरे संकट में रूस-अमेरिका संबंध : पुतिन

Russia-US relations in deep crisis: Putin - World News in Hindi

मोस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका के साथ रूस का संबंध 'गहरे संकट' में है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने यह टिप्पणी एक समारोह के दौरान की, जहां उन्हें विदेशी राज्यों के 17 नव-नियुक्त राजदूतों से परिचय पत्र मिला।

यह कहते हुए कि यह संकट 'आधुनिक विश्व व्यवस्था के गठन के लिए मौलिक रूप से भिन्न ²ष्टिकोण' में निहित था, राष्ट्रपति ने कहा, "रूस और अमेरिका के बीच संबंध.. गहरे संकट से गुजर रहे हैं।"

पुतिन ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा दृढ़ता से दोनों देशों के बीच संबंधों पर निर्भर करती है और यह कि अंतत: अमेरिका यूक्रेनी संकट और रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट दोनों के लिए जिम्मेदार है।

पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ संबंध बनाने के पक्ष में है, अगर ये समानता, संप्रभुता के सम्मान और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांतों पर आधारित हो।

राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ रूस के तनावपूर्ण संबंधों पर भी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अब आर्थिक सहयोग विकसित करने और यूरोपीय महाद्वीप पर एकीकरण को बढ़ावा देने का लक्ष्य नहीं रखता है, लेकिन वर्तमान में 'रूस के साथ एक भू-राजनीतिक टकराव शुरू करने' पर केंद्रित था।

पुतिन ने आशा व्यक्त की कि अंतत: यूरोपीय संघ के साथ संबंध बनाना संभव होगा और 'पारस्परिक सहयोग का तर्क' प्रबल होगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia-US relations in deep crisis: Putin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia, us, moscow, vladimir putin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved