• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

russia ukraine war : पुतिन बोले- रूस को अलग-थलग करना असंभव होगा, वो खुद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे

russia ukraine war: vladimir putin said - it will be impossible to isolate russia - World News in Hindi

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को फस्र्ट यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करना असंभव होगा और जो ऐसा करने की इच्छा जता रहे हैं, वे खुद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे। राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति दर्शाती है कि रूस की स्थिति सही और न्यायसंगत है। उन्होंने कहा कि उन्नत अर्थव्यवस्थाएं 40 वर्षों में अपनी सबसे खराब मुद्रास्फीति के साथ-साथ बढ़ती बेरोजगारी का सामना कर रही हैं।
पुतिन ने कहा, "यह एक गंभीर मुद्दा है जो आर्थिक और राजनीतिक संबंधों की पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है।"
पुतिन ने कहा, "ऐसे कई देश हैं जो एक स्वतंत्र नीति चाहते है। कोई भी देश इस वैश्विक प्रक्रिया को रोकने में सक्षम नहीं होगा। इसके लिए पर्याप्त शक्ति नहीं होगी और ऐसा करने की इच्छा समाप्त हो जाएगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-russia ukraine war: vladimir putin said - it will be impossible to isolate russia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia ukraine war, vladimir putin, it will be impossible, isolate russia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved