रामल्ला। रूस मॉस्को में मध्य फरवरी में एक अंतर फिलीस्तीनी वार्ता की मेजबानी करेगा।
सिन्हुआ के मुताबिक, रूस के लिए फिलीस्तीन के राजदूत अबदुलहाफिज नौफाल ने वॉयस ऑफ फिलीस्तीन रेडियो को बताया कि रूस ने दस फिलिस्तीनी गुटों को वार्ता के लिए न्योता दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनमें इस्लामिक हमास मूवमेंट और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी भी शामिल हैं।
नौफान ने कहा कि मॉस्को में मध्य फरवरी में दस दिनों के लिए वार्ता सत्र आयोजित किए जाएंगे। आमंत्रित किए गए गुटों के नेता सुलह को लेकर और उसकी राह में आने वाली मुश्किलों पर दो दिन वार्ता करेंगे।
उन्होंने कहा कि गुटों के नेता रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें इस बात की जानकारी देंगे कि बैठकों के दौरान क्या हासिल किया जा सका और रूस से वे क्या चाहते हैं।
उन्होंने साथ ही कहा कि रूस की यह पहल सुलह के लिए की जा रही मिस्र की कोशिशों के साथ विरोधाभासी नहीं है, बल्कि रूस की भूमिका इस मुद्दे पर मिस्र के प्रयास को ही आगे बढ़ाती है।
-आईएएनएस
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope