• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूसी मॉल आग हादसे में मारे गए 13 बच्चों की पहचान, 64 की हुई थी मौत

Russia mall inferno: 13 children victims identified - World News in Hindi

मॉस्को। रूस के औद्योगिक शहर केमेरोवो के एक शॉपिंग सेंटर में लगी आग में जान गंवाने वाले 13 बच्चों की पहचान कर ली गई है। स्वास्थ्य मंत्री वेरोनिका स्क्वोर्तोस्वा ने मंगलवार को यह कहा। रविवार को विंटर चेरी शॉपिंग मॉल में लगी आग में कुल 64 लोग मारे गए। आग मॉल की चौथी मंजिल से शुरू हुई और करीब 1,500 वर्ग मीटर के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। तास न्यूज एजेंसी ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘आग हादसे में मारे गए 13 बच्चों के शवों की पहचान कर ली गई है।’’ वेरोनिका स्क्वोर्तोस्वा ने कहा कि विशेषज्ञों ने शॉपिंग सेंटर में लगी आग में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मॉस्को से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पहुंच गई है और डीएनए टेस्ट का काम शुरू हो गया है।’’ वेरोनिका स्क्वोर्तोस्वा ने कहा कि 25 शवों की पहचान की जा चुकी है और इन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। नवीनतम रिपोट्र्स के अनुसार आग में कुल 60 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के मद्देनजर केमेरोवो में मंगलवार से तीन दिन का शोक रखा जाएगा।
स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, इसी बीच शहर के दमकल विभाग के प्रमुख सर्गेई योकोव्लेव ने कहा कि आग ज्वलनशील थर्मल इंसुलेशन के जरिए लगी थी, जिसके कारण आग बुझाने में काफी जटिलता का सामना करना पड़ा। रूसी जांच समिति ने मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी है और मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia mall inferno: 13 children victims identified
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia mall inferno, रूस, शॉपिंग सेंटर, रूसी मॉल आग हादसा, russia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved