• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूरोपीय संघ के ज्यादा प्रतिबंध लगाने के फैसले से परेशान है रूस

Russia is troubled by EU decision to impose more restrictions - World News in Hindi

मास्को| यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों द्वारा रूसी नागरिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के फैसले को रूसी विदेश मंत्रालय ने निराशाजनक बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों और सुरक्षा नीति के लिए हाई रिप्रजेंटेटिव्स जोसेप बोरेल ने सोमवार को कहा कि गुट के विदेश मंत्री रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवालनी को गिरफ्तार करने, उन्हें सजा और प्रताड़ना देने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि रूसी कानून के मुताबिक "रूसी कोर्ट द्वारा आर्थिक अपराध के लिए दोषी ठहराए गए नागरिक की रिहाई की मांग करना अस्वीकार्य है। अंतर्राष्ट्रीय नजर से देखें तो इसे एक संप्रभु राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कहा जाता है।"

इसमें आगे कहा गया है कि यूरोपीय संघ खुद मानव अधिकारों के रोजाना होने वाले उल्लंघन का खंडन करता है, जिसमें पुलिस की बर्बरता, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला और रूसी भाषा के इस्तेमाल को रोकने जैसे काम शामिल हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia is troubled by EU decision to impose more restrictions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia, troubled, eu decision, impose, restrictions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved