• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 5 लोगों की मौत और दर्जनों घायल

Russia attacks Ukraine, 5 people killed and dozens injured - World News in Hindi

कीव । यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले में लगभग 26 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा, ''रूस ने मिसाइलों से दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र में यूक्रेन के सबसे बड़े हाइड्रोइलेक्ट्रिक स्टेशन निप्रोहेस को निशाना बनाया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।'' समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी खमेलनित्सकी क्षेत्र में दो लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। हमले से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
हवाई हमले को यूक्रेनी अधिकारियों ने देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया, जिससे 100 से अधिक इमारतों और ऊर्जा (एनर्जी) सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।
इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन में ऊर्जा और सैन्य सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Russia attacks Ukraine, 5 people killed and dozens injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: russia, ukraine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved