घाना। अफ्रीकी देश घाना के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के विरोध के बाद भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा को परिसर से हटा दिया गया है। यहां बापू की एक कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर लगातार विरोध हो रहा था और अन्तत: विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रतिमा को हटाना ही पड़ा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों देशों के सम्बंधों के प्रतीक के तौर पर जून 2016 में घाना यूनिवर्सिटी में अहिंसा और शांति के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था।
इसके कुछ समय बाद ही विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने इसे हटाने के लिए याचिका लगा दी थी। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अश्वेत अफ्रीकियों को लेकर महात्मा गांधी के विचार काफी नस्लीय थे। प्रोफेसर ने गांधी द्वारा लिखी उस लाइन का जिक्रकरते हुए बताया था कि बापू ने दावा किया था कि अश्वेत अफ्रीकियों की तुलना में भारतीय ज्यादा बेहतर थे।
विद्यार्थियों ने बताया कि विरोध जोर पकडऩे पर विश्वविद्यालय के लीगन कैंपस से गांधी की प्रतिमा को हटा दिया गया है। अफ्रीकन स्टडीज संस्थान में भाषा और साहित्य विभाग के प्रमुख ओबदील कांबोन ने कहा कि प्रतिमा को हटाया जाना एक आत्म-सम्मान का विषय था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस विषय पर टिप्पणी देने से मना कर दिया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope