कैनबरा। पश्चिमी आस्ट्रेलिया (डब्ल्यू ए) राज्य में प्रशासन ने रविवार को तूफान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया। तडक़े उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान केल्विन के पहुंचने के बाद यह चेतावनी जारी की गई। तूफान के कारण हवा 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। एक चेतावनी में दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग ने उत्तरी डब्ल्यूए के निवासियों से कहा कि वे ‘खतरे में हैं और फौरन कदम उठाने की जरूरत है।’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चेतावनी में कहा गया, ‘‘जैसे-जैसे तूफान इलाके में पहुंच रहा है, लोगों को जीवन और घरों को खतरे की आशंका है।’’पिल्बारा और किमबरली क्षेत्रों के निवासियों से अपने घरों के सुरक्षित हिस्से में रहने और खिड़कियों या निकास के जगहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, राज्य के दक्षिण में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने भारी बाढ़ आने की आशंका जताई है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope