• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इमरान की गिरफ्तारी के बाद लाहौर कैंट में घुसे पीटीआई समर्थक

PTI supporters entered Lahore Cantt after Imrans arrest - World News in Hindi

लाहौर। मंगलवार को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद लाहौर के छावनी इलाके में पीटीआई समर्थकों के एक सैन्य अधिकारी के घर में घुसने की खबरें आ रही हैं। पत्रकार मुर्तजा अली शाह ने ट्वीट में इस जानकारी को साझा करते हुए कहा, पीटीआई समर्थक लाहौर कैंट में सैन्य अधिकारी के घर में घुस गए। उन्होंने एक समूह को दिखाते हुए एक वीडियो भी साझा किया, जिनमें से कुछ अपने चेहरे को आंशिक रूप से ढके हुए थे, अपने हाथों में लाठी के साथ परिसर में प्रवेश कर रहे थे। बाद में उन्हें दीवारों पर लाठी से वार करते हुए देखा गया। परिसर में वर्दी में पुरुष भी देखे जा सकते हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पीटीआई कार्यकर्ता इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रांतीय पार्टी अध्यक्ष मुहम्मद इकबाल के नेतृत्व में लक्की मरवत जिले की सड़कों पर एकत्र हुए।
पीटीआई समर्थकों ने टायर जलाकर सिंधु राजमार्ग को बंद कर दिया। खान की गिरफ्तारी के बाद, पीटीआई ने पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। कराची जैसे प्रमुख शहरों में मुख्य मार्गों पर सड़कें बंद कर दी गई हैं।
पीटीआई समर्थकों ने विभिन्न शहरों में मार्च शुरू किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कराची में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने पूर्व प्रधानमंत्री खान की गिरफ्तारी के बाद शांतिपूर्ण विरोध के लिए पार्टी के आह्वान को दोहराया है।
पीटीआई के ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए वीडियो संदेश में कुरैशी ने लोगों से शांतिपूर्वक विरोध करने और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के साथ एकजुटता व्यक्त करने का आग्रह किया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह इस्लामाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां उन्होंने आगे की कार्रवाई तय करने के लिए पीटीआई नेतृत्व और छह सदस्यीय समिति की बैठक बुलाई है।
कुरैशी ने कहा, मेरे विचार से, इमरान खान साहब द्वारा पूर्व में घोषित रैलियों की सीरीज आयोजित करने की योजना अभी भी कायम है। हमें उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की रैलियों में बदलना होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PTI supporters entered Lahore Cantt after Imrans arrest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lahore, imran khan, lahore, pti supporters, journalist murtaza ali shah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved