• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान के 100 से अधिक शहरों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, हिंसा में 45 की मौत; इंटरनेट-फोन सेवाएं बंद, तेहरान एयरपोर्ट बंद

Protests against inflation in over 100 Iranian cities, 45 dead in violence; internet and phone services shut down, Tehran airport closed - World News in Hindi

तेहरान। ईरान में महंगाई और आर्थिक बदहाली के खिलाफ 28 दिसंबर से शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को और तेज हो गए। देश के 100 से अधिक शहरों में लोग सड़कों पर उतरे। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कीं और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शन के दौरान सरकार और सर्वोच्च नेता के खिलाफ नारे लगाए गए। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने इस्लामिक रिपब्लिक के अंत की बात करते हुए नारेबाजी की, वहीं कुछ समूहों ने पूर्व शाह के बेटे क्राउन प्रिंस रज़ा पहलवी के समर्थन में भी नारे लगाए। अमेरिकी मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। हिंसक घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा 2,270 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बंद कर दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
गौरतलब है कि ये प्रदर्शन केवल महंगाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से जारी आर्थिक संकट, बेरोजगारी और सामाजिक असंतोष का भी प्रतीक माने जा रहे हैं। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Protests against inflation in over 100 Iranian cities, 45 dead in violence; internet and phone services shut down, Tehran airport closed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: protests against inflation, 100 iranian cities, 45 dead, violence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved