हनोई। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। वह 61 साल के थे। समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय से सम्बंधित वेबसाइट के मुताबिक, त्रान दाई क्वांग का निधन हनोई के मिलिट्री सेंट्रल हॉस्पिटल में हुआ। उनका घर और विदेश दोनों जगह इलाज चल रहा था। ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम’ (सीपीवी) द्वारा उन्हें नामित किए जाने के तीन महीने बाद वे अप्रैल 2016 में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति चुने गए थे। वह लोक सुरक्षा मंत्रालय के प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
-आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope