• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने 'आपात स्थिति' में नवीनीकरण की घोषणा की

Portugal president announces renewal in emergency - World News in Hindi

लिस्बन| पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा ने कोरोना महामारी के मद्देनजर देश में 'आपात स्थिति' के नवीनीकरण की घोषणा की है। आपात स्थिति 8 दिसंबर तक रहेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को एक टेलीावाइज्ड संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, "मैंने आपात स्थिति के नवीनीकरण का फरमान जारी किया है।" उन्होंने कहा, "मामलों की वृद्धि में मंदी के बावजूद, कोरोना से मृत्यु, गहन देखभाल (रोगियों), की संख्या बढ़ रही है और नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत के बीच अधिकतम स्तर तक पहुंच सकती है।"
राष्ट्रपति ने महामारी की संभावित तीसरी लहर की भी चेतावनी दी और कहा कि एक तीसरी लहर जनवरी और फरवरी के बीच आने की आशंका है, जो अब के मुकाबले काफी बदतर होगी।
15 और दिनों के लिए आपात स्थिति का नवीनीकरण पुर्तगाली संसद द्वारा शुक्रवार को अनुमोदित किया गया था, जिसमें संक्रमित लोगों, साथ ही प्रतिष्ठानों, सेवाओं और कंपनियों के पूरी तरह से या आंशिक बंद होने की अनिवार्य निगरानी या सक्रिय निगरानी की आवश्यकता है।
पुर्तगाल में शनिवार तक कोरोनावायरस के कुल 249,498 मामले सामने आ चुके हैं और 3,762 लोगों की मौत हो चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Portugal president announces renewal in emergency
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: portugal, president, announces, renewal, emergency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved