• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएम शहबाज निर्दोष

PM Shahbaz innocent in money laundering case - World News in Hindi

इस्लामाबाद। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो(एनएबी)ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा को निर्दोष घोषित किया है। ब्यूरो ने अदालत में पूरक रिपोर्ट सौंपा। समा टीवी ने बताया कि मामले में शहबाज शरीफ, हमजा शहबाज और अन्य को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रतिनिधि अनवर हुसैन अदालत में पेश हुए। एनएबी द्वारा दायर मामले में आरोप लगाया गया था कि शहबाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्य मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी खातों के माध्यम से धन के अवैध हस्तांतरण में शामिल थे।
समा टीवी ने बताया कि दिसंबर 2020 में, एफआईए ने पीएमएल-एन के दो नेताओं के खिलाफ चीनी घोटाला मामले में 16 बिलियन पीकेआर की राशि के शोधन में कथित संलिप्तता के लिए अदालत के समक्ष चालान पेश किया था।
जांच दल ने शहबाज परिवार के 28 बेनामी (बिना शीर्षक वाले) खातों का पता लगाया था। इसके माध्यम से 2008 से 2018 के दौरान कथित रूप से 16.3 बिलियन पीकेआर की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था।
एफआईआर में शहबाज और हमजा समेत 14 अन्य लोगों का नाम था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Shahbaz innocent in money laundering case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: money laundering case, islamabad, national accountability bureau, shehbaz sharif, anwar hussain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved