• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी को मिला 'ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' सम्मान

PM Modi receives Order of the Republic of Trinidad and Tobago honour - World News in Hindi

पोर्ट ऑफ स्पेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेश में एक और सम्मान से प्रदान किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने देश की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करते हुए इसे दोनों देशों की शाश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक बताया और "140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में" स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत गर्व का विषय है कि भारतीय समुदाय द्वारा हमारी साझी परंपरा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को आज भी संजोकर रखा गया है। राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर इस समुदाय की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मेलजोल कदम-कदम पर दिखाई देता है। राष्ट्रपति कंगालू के पूर्वज तमिलनाडु में संत तिरुवल्लुवर की धरती से थे। संत तिरुवल्लुवर ने कहा था कि मजबूत देशों के पास छह चीजें होनी चाहिए - वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जन प्रतिनिधि, मजबूत डिफेंस और ऐसे मित्र देश जो हमेशा साथ खड़े रहें।
पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस सम्मान को हमारे संबंधों के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में भी देखता हूं। एक करीबी और विश्वसनीय पार्टनर के रूप में हम त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण पर बल देते रहे हैं। पूरे विश्व में भारत के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो महत्वपूर्ण पार्टनर है। हमारा सहयोग पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अफ्रीकी देश घाना में भी सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। घाना ने पीएम मोदी को ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया था।
पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा उन्हें दिया जाने वाला 25वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi receives Order of the Republic of Trinidad and Tobago honour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: port of spain, prime minister narendra modi, honor, order of the republic of trinidad and tobago\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved