• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नीदरलैंड में पीएम मोदी को मिला एक खास तोहफा, जानिए क्या है वह

हेग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा कर भारत वापस लौट आए हैं। गौरतलब है कि तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी कल नीदरलैंड पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी को एक खास तोहफा मिला है। दरअसल नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट ने पीएम मोदी को तोहफे में एक साइकिल दी है। पीएम मोदी ने आज बुधवार को उस साइकिल की फोटो ट्वीट की है। फोटो में पीएम मोदी साइकिल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि साइकिल के लिए शुक्रिया, मार्क रूट। ज्ञातव्य है कि नीदरलैंड और भारत के बीच राजनीतिक और कारोबारी संबंध काफी पुराने हैं और इस साल भारत और नीदरलैंड अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। ज्ञातव्य है कि जून 2015 में नीदरलैंड के पीएम भारत दौरे पर आए थे। पीएम मोदी ने नीदरलैंड दौरे के दौरान द हेग में डच प्रधानमंत्री मार्क रूट से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई तथा तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi gifted cycle by premier Mark Rutte, delighted PM takes to Twitter, shares photos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, mark rutte gift cycle to modi, mark rutte pm modi share cycle pics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved