इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से प्रेरणा लेते हुए सोमवार को एक ऐसे ही अभियान की घोषणा कि है। इस योजना में इमरान खान ने ‘स्वच्छ और ग्रीन पाकिस्तान’ अभियान की घोषणा की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में ‘स्वच्छ और ग्रीन पाकिस्तान’ अभियान 13 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके तहत अगले पांच साल तक पाकिस्तान को स्वच्छ बनाने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसमें बच्चो को भी शामिल किया जाएगा। इसके तहत पाकिस्तान की हर तहसील में सफाई प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। एक समारोह को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा की ‘स्वच्छ और ग्रीन पाकिस्तान’ अभियान लोगों की मानसिकता बदलने के लिए है। यह अभियान तभी सही मायने में सफल होगा जब इसमें आम नागरिकों का सहयोग मिलेगा। इमरान खान ने दावा किया कि इस अभियान के सफल होने पर पाकिस्तान की कई समस्याए दूर हो जाएंगी।
इमरान खान ने बताया कि स्वच्छ ग्रीन पाकिस्तान के लिए एम्बेसडर भी नियुक्त किया जाएगा। इस अभियान के तहत पाकिस्तान के हर गांव में कचरों का सही तरीके से निवारण करने के लिए डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा। पाकिस्तान सरकार स्वच्छता पाकिस्तान अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं का भी सहारा देनेवाली है।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। यह अभियान दों भागों में बांटा गया है। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ को सही रूप में श्रद्धांजलि देते हुए वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत की प्राप्ति करना है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope