• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 8

PICS:बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन चलाने वाला पहला देश बना चीन

पेइचिंग। चीन ने एक बार फिर कमाल कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन ने पहली बार बिना पटरी वाली पहली स्मार्ट ट्रेन को चलाकर नया रिकॉर्ड बना डाला। दुनिया को चौंका दिया है। फ्यूचर ट्रेन चलाने के मामले में चीन पहला देश बन गया है। यह ट्रेन बिना किसी ट्रैक के चलेगी। चीन की यह पहली स्मार्ट ट्रेन एक वर्चुअल रेल लाइन पर चलेगी। इन लाइन्स को चाइना की सडक़ों पर बिछाया गया है। चीन के झूजो प्रांत में इन्हें तैयार किया गया है और यहीं इसका प्रारंभिक परीक्षण भी किया जा रहा है। यह परम्परागत ट्रेन की तुलना में अलग होगी और एक बार में 300 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। ट्रेन की रफ्तार भी 70 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन की विशेषता यह है कि इसमें तीन कोच तैयार किए गए हैं। इन्हें आपस में मेट्रो की तरह जोड़ा गया है, जिससे स्मार्ट ट्रेन के अंदर भी यात्री एक कोच से दूसरे कोच में जा सकते हैं। यह स्मार्ट ट्रेन भविष्य का ट्रांसपोर्ट बताया जा रहा है। इस ट्रेन सिस्टम को शहरों के लिए तैयार किया गया है। इसे ऑटोनॉमस रेल रैपिड ट्रांसिट कहते हैं। इसे चीन रेल कार्पोरेशन ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PICS:China make the first country to run a Track less smart train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world first smart train, track less train, virtual railways, china, smart train, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved