वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने विश्व का सबसे शक्तिशाली रॉकेट छोड़ा है, जो अंतरिक्ष उद्योग में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। इस रॉकेट को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से मंगलवार अपराह्न् 3.45 बजे छोड़ा गया। यह शक्तिशाली रॉकेट अपने साथ स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक इलॉन मस्क की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार भी ले गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इलॉन मस्क ने मडिया को बताया, हम अनुमान लगाते हैं कि यह कक्षा में लाखों वर्षों तक रहेगा, शायद अरबों सालों से भी अधिक। उन्होंने कहा, यह एक परीक्षण मिशन है, जैसा कि मैंने कहा कि बहुत गलतियां हो सकती हैं। इसलिए हम सटीक होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।
फाल्कन हेवी रॉकेट का वजन 63.8 टन था, जो लगभग 2 स्पेस शटल के वजन के बराबर है। इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं। इसकी ऊंचाई 70 मीटर थी। इस रॉकेट को किसी 23 मंजिला इमारत के बराबर माना जा सकता है। एक फाल्कन हेवी फ्लाइट पर 9 करोड़ डॉलर का खर्च आया। भविष्य में इस रॉकेट के जरिए लोगों को मंगल और चांद पर भेजा जा सकेगा।
तस्वीरें देखने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope