• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिलीपींस में समुद्र के बीच फेरी में लगी भीषण आग : 5 यात्रियों की मौत, 87 लापता; 42 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Philippines Ferry Fire, MV June Aster, Palawan Boat Tragedy, - World News in Hindi

मनीला। फिलीपींस के पालावान प्रांत के पास समुद्र में एक यात्री नौका (फेरी) में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग अब भी लापता हैं। फिलीपीन कोस्ट गार्ड (पीसीजी) ने बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है और अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कोस्ट गार्ड के अनुसार, यह हादसा पालावान प्रांत के कोरोन क्षेत्र के निकट समुद्र में हुआ। आग 'एमवी जून एस्टर' (MV June Aster) नामक यात्री फेरी में अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। 134 लोग थे सवार, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी
कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के समय नौका में कुल 134 लोग मौजूद थे, जिनमें 117 यात्री और 17 चालक दल (क्रू) के सदस्य शामिल थे। कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायब्याब ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि बचाए गए यात्रियों और हताहतों के प्रारंभिक आकलन के बाद 87 लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिनकी तलाश में राहत दल जुटे हुए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समुद्र में लगातार सघन तलाशी अभियान चल रहा है। जैसे-जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ेगा, लापता और सुरक्षित निकाले गए लोगों के आंकड़ों में बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Philippines Ferry Fire, MV June Aster, Palawan Boat Tragedy,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: philippines ferry fire, mv june aster, palawan boat tragedy, philippine coast guard, coron search and rescue, maritime accident, sea mishap philippines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved