• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेरू : बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 28 घायल

Peru: Five killed, 28 injured in bus accident - World News in Hindi

लीमा । उत्तरी पेरू के ला लिबर्टाड क्षेत्र में दो बसों की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार को असकोप प्रांत के चिकामा जिले में हुई। ग्रान चिमू और ट्रूजिलो प्रांतों के बीच यात्रा कर रही बस एक अन्य वाहन के बीच टक्कर लगने से यह दुर्घटना हुई। बस में एक एग्रो-इंडस्ट्रियल कंपनी के कर्मचारी सवार थे। पीएनपी कमांडर कार्लोस ओड्रिया ने एक स्थानीय मीडिया आउटलेट को बताया कि हमारे पास 28 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। दो मोबाइल यूनिट के कर्मचारी घटनास्थल पर हैं, जो घायलों को सहायता और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
पीएनपी ने तेज गति को एक संभावित कारण के रूप में खारिज नहीं किया है और इस घटना की जांच जारी रखी है
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Peru: Five killed, 28 injured in bus accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: peru, bus accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved