• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत के जरिए हल चाहता है पाकिस्तान

इस्लामाबाद। कश्मीर सहित कई मुद्दों पर अब पाकिस्तान का रूख अब नरम होता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ कश्मीर सहित सभी मुद्दों का हल बातचीत के जरिए चाहता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा है कि नवाज शरीफ की विदेश नीति का मकसद ही यही है कि पडोसियों के साथ शांति कायम रहे। साथ ही उन्होनें कहा है कि छोटी-छोटी बातों के चलते दोनों देशों को बातचीत बंद नहीं करनी चाहिए। नफीस जकारिया ने कहा है कि पाकिस्तान हर मुद्दे विशेषकर कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत के जरिए हल चाहता है। साथ ही जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान ने कई बार इस बारे में पहल की है लेकिन भारत ने इसका कोई जवाब ही नहीं दिया। उन्होनें कहा कि उम्मीद है कि भारत इस बात को समझेगा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर बातचीत जरूरी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan wants to peacefully resolve all issues with India, including Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, kashmir dispute, peaceful resolve, nafees zakaria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved