• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘मोदी के नेतृत्व वाले भारत से निपटने में पाकिस्तान नाकाम’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर विवाद पर अमेरिका का भारत के साथ आने का फैसला यह संकेत देता है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत के प्रति अपने दृष्टिकोण स्वीकार करवा पाने में अक्षम साबित हुआ है। डॉन ने संपादकीय में कहा, ‘‘ऐतिहासिक तौर पर, देशों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए अमेरिका, भारत तथा पाकिस्तान को बातचीत के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। लेकिन यदि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ है तो उस प्रोत्साहन का अब कोई अर्थ नहीं रह गया है।’’ समाचार पत्र ने कहा कि यह पाकिस्तान के सामने कुछ खास चुनौतियां पेश करता है, जिसमें यह चुनौती भी शामिल है कि वह जम्मू एवं कश्मीर पर भारत के खिलाफ दुनिया की राय को कैसे अपने पक्ष में करे। डॉन के मुताबिक, जब कश्मीर की बात आती है, तो शायद इस्लामाबाद के दावे की जगह पाकिस्तान का आतंकवाद से भरा इतिहास दुनिया को अधिक दिखाई पड़ती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan unable to deal with PM Modi led India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: us decision, india, jammu and kashmir, pakistan, india led by pm modi, prime minister, narendra modi, pakistani newspaper, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved