• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत से पोलियो मार्कर आयात करेगा पाकिस्तान, कारोबार पर प्रतिबंध के कारण झेलनी पड़ी दिक्कत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट ने भारत से केवल एक बार के लिए पोलियो मार्कर के आयात की अनुमति दी है। साथ ही 89 जरूरी दवाओं के दाम में पंद्रह फीसदी कटौती करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह मार्कर पोलियो की दवा पिलाने के बाद बच्चों की उंगलियों पर स्याही से निशान बनाने के काम आते हैं। इससे साफ हो जाता है कि अमुक बच्चे को दवा पिलाई जा चुकी है। यह मार्कर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुमोदित हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को दिए गए विशेष राज्य के दर्जे को पांच अगस्त को भारत सरकार द्वारा वापस लेने के बाद पाकिस्तान ने भारत से कारोबार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन, पाकिस्तान का यह कदम उसके ही गले की फांस बन गया। जीवनरक्षक दवाओं समेत विभिन्न दवाओं और कच्चे माल का आयात भारत से ही किया जाता रहा है, ऐसे में प्रतिबंध ने भारी दिक्कतें पैदा कर दीं। पाकिस्तान के दवा उद्योग ने इन प्रतिबंधों को तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तान में दवाओं की बेहद कमी हो जाएगी। इसके बाद सरकार ने सितंबर में दवाओं और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर लगी रोक को हटा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan to import polio marker from India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, polio marker, india, pakistan india, medicine industry, polio, china, article 370, jammu and kashmir, who, world health organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved