• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान : तेल टैंकर में लगी आग में मरने वालों की संख्या 190 हुई

Pakistan: The number of people killed in the fuel tanker was 190 - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले दिनों तेल टैंकर में हुए विस्फोट के आग में जलकर गंभीर रूप से घायल 17 और लोगों के दम तोडऩे के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढक़र 190 हो गई है। ‘डेली टाइम्स’ ने प्रशासन के हवाले से बताया कि सामूहिक रूप से हुए अंतिम संस्कार में 153 लोगों को दफनाया गया। मृतकों में टैंकर चालक भी शामिल है, जिसने लोगों को टैंकर से रिस कर फैले हुए पेट्रोल से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन उसकी बातों को नजरअंदाज कर वे पेट्रोल इकट्ठा करने लगे। सरकार की जांच में इस घटना के सिलसिले में छह पुलिसकर्मियों को जानकारी छिपाने का दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया। यह दुखद घटना रविवार को उस समय हुई जब 40,000 लीटर पेट्रोल भरा टैंकर पंजाब के बहावलपुर शहर में पलट गया। नजदीकी गांव के लोगों द्वारा पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए जुटने के कुछ मिनटों के भीतर ही इसमें विस्फोट हो गया। प्रशासन ने विस्फोट स्थल से मोटरबाइकों, कारों और रिक्शा के मलबे को हटाना शुरू कर दिया, जिससे राजमार्ग का एक हिस्सा परिवहन के लिए चालू हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan: The number of people killed in the fuel tanker was 190
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, 190 people killed, fuel tanker, fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved