• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

68 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा

Pakistan releases 68 Indian fishermen - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सद्भावना के रूप में रविवार को 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किया। भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची की एक जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें सोमवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सिंध प्रांत के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को इस्लामाबाद स्थित गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद मछुआरों को रिहा किया गया। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक-दूसरे देशों के उन मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं, जो मछली पकडऩे के लिए जल सीमा पार कर जाते हैं। दोनों देशों में समुद्री सीमा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने इस वर्ष जुलाई में 78 भारतीय मछुआरों के एक समूह को रिहा किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan releases 68 Indian fishermen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, indian fishermen, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved