इस्लामाबाद। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने भारतीय सिनेजगत की आने वाली फिल्म पानीपत पर सवाल उठाया है। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन इससे पहले ही फवाद चौधरी ने कह दिया है कि इसमें मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बॉलीवुड फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत अफगानिस्तान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली और मराठाओं के बीच पानीपत में हुई जंग पर आधारित है। फिल्म में अब्दाली की भूमिका संजय दत्त निभा रहे हैं, जबकि मराठा सरदार सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर ने निभाई है।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म पर अफगानिस्तान के लोग तो आपत्ति जता ही रहे हैं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने भी इस पर ऐतराज जताया है। चौधरी ने ट्वीट में कहा, जब बेवकूफ लोग आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विचारधारा के तहत इतिहास को फिर से लिखते हैं तो फिर उनसे हम ऐसे की ही उम्मीद कर सकते हैं। देखिए, आगे-आगे होता है क्या।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope