• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दबाव में पाक सरकार! सही ठहराया हाफिज सईद की नजरबंदी को

लाहौर। हाफिज सईद की नजरबंदी को पाकिस्तान सरकार ने सही ठहराया है। पाकिस्तान सरकार ने माना है कि हाफिज सईद आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसलिए उसे नजरबंद रखा गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने ज्यूडीशियल रिव्यू बोर्ड के सामने उसकी नजरबंदी को सही ठहराते हुए ये बात कही है। हाफिज सईद और उसके चार साथी जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैला रहे हैं। ये कहना है पाकिस्तान के गृह मंत्रालय का। इसी आधार पर पाकिस्तान की सरकार ने हाफिज सईद की नजरबंदी को सही ठहराया है। हालांकि हाफिज सईद पर ये आरोप पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी गतिविधियां चलाने को लेकर है। सईद शनिवार को न्यायिक समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश हुआ और उसने दलील दी कि पाकिस्तान सरकार ने कश्मीरियों की आवाज बुलंद करने से रोकने के लिए उसे नजरबंद किया। बहरहाल, गृह मंत्रालय ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया और तीन सदस्यीय बोर्ड से कहा कि सईद और उसके चार साथियों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए नजरबंद रखा गया है।
न्यायमूर्ति एजाज अफजल खान (सुप्रीम कोर्ट), न्यायमूर्ति आएशा ए मलिक (लाहौर हाई कोर्ट) और न्यायमर्ति जमाल खान मंदोखल (बलूचिस्तान हाई कोर्ट) की मौजूदगी वाले बोर्ड ने मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह सईद और उसके चार साथियों जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद, अब्दुल्ला उबैद और काजी कासिफ नियाज को नजरबंद किए जाने को लेकर 15 को होने वाली अगली सुनवाई पर पूरा रिकॉर्ड सौंपे। बोर्ड ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई पर पाकिस्तान के एटॉर्नी जनरल खुद उपस्थित हों। पुलिस ने कडी सुरक्षा के बीच सईद और उसके चार साथियों को बोर्ड के समक्ष पेश किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-pakistan govt admits, hafiz sayeed involved in terror acts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, hafiz sayeed, terror acts, mumbai attack, kashmir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved