• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले न्यूज़ चैनलों को चेतावनी देने को कहा

Pakistan Election Commission asked to warn news channels violating code of conduct - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्राधिकरण को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दो समाचार चैनलों को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव निगरानी संस्था ने पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) को जियो न्यूज और एआरवाई न्यूज को आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। 12वें आम चुनाव के लिए राजनीतिक प्रचार अभियान 6-7 फरवरी की मध्यरात्रि को समाप्त हो गया था। आचार संहिता के अनुसार, मीडिया आउटलेट्स को 6-7 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद किसी भी राजनीतिक दल के राजनीतिक अभियान, प्रचार विज्ञापन और लिखित सामग्री का प्रसारण बंद कर देना चाहिए था।
आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार, ईसीपी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, दो समाचार चैनलों ने राजनीतिक नेताओं के बयानों और साक्षात्कारों का सीधा प्रसारण किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan Election Commission asked to warn news channels violating code of conduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved