• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाक के विदेश मंत्री बोले- नहीं ले सकते अफगानिस्तान में शांति की जिम्मेदारी

Pakistan can not owe responsibility of peace in Afghanistan says foreign minister Khawaja Asif - World News in Hindi

न्यूयार्क। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद, अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं ले सकता। उन्होंने साथ ही कहा कि आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए अफगानिस्तान के साथ प्रभावी सीमा प्रबंधन जरूरी है। न्यूयार्क में एशिया सोसाइटी संगोष्ठी में आसिफ ने कहा कि अमेरिका युद्ध छेडकर अफगानिस्तान मसले को नहीं सुलझा सकता। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 16 साल से चल रहे युद्ध से स्पष्ट है कि अफगानिस्तान में शांति बहाली केवल बातचीत के जरिए ही संभव है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा कोई अफगानिस्तान में शांति नहीं चाहता, लेकिन कई अफगान नेता अपने निहित स्वार्थों के लिए इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं। पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाहों के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों का सुरक्षित पनाहगाह है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan can not owe responsibility of peace in Afghanistan says foreign minister Khawaja Asif
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan foreign minister khawaja asif, peace in afghanisthan, pak cannot take responsibility of peace in afghanistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved