• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाक‍िस्‍तान : पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 21 की मौत, मलबे में दबे लोगों को न‍िकालने में जुटे बचावकर्मी

Pakistan: 21 dead as school roof collapses in Peshawar; rescue workers search for those trapped in the debris - World News in Hindi

इस्लामाबाद । पाक‍िस्‍तान के पेशावर के अफरीदी आबाद इलाके में गुरुवार को एक स्‍कूल की छत ग‍िरने से 21 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 20 बच्‍चे और एक महिला शिक्षिका शाम‍िल हैं। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, लेडी रीडिंग अस्पताल (एलआरएच) के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया कि मरने वाले 20 छात्रों में 18 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। उनकी उम्र 7 से 12 साल के बीच है। हादसे में एक महिला शिक्षिका की भी जान चली गई। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
आसिम ने बताया कि हादसे में प्रभावित सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम थी। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू 1122 की एंबुलेंस टीम ने आठ से ज्यादा घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया। बचावकर्मी मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। अधिकारियों को आशंका थी कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में इमारतों और छतों के गिरने की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। सुरक्षा मानकों का कमजोर पालन और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल अक्सर ऐसे हादसों की वजह बनता रहा है।
इसी साल अगस्त में लगातार तीन दिन हुई भारी बारिश के बाद इस्लामाबाद में एक घर की छत गिरने से एक दंपति की मौत हो गई थी जबकि उनकी बेटियां घायल हो गई थीं। इससे पहले जून में लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई थी।
यह हादसा उस घटना के दो महीने बाद हुआ है, जब पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान शहर में एक निजी स्कूल की कक्षा की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे।
जून में ही एक अन्य घटना में, पंजाब प्रांत के गुजरात जिले के खवासपुर इलाके में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।
इन लगातार हो रहे हादसों ने पाकिस्तान में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan: 21 dead as school roof collapses in Peshawar; rescue workers search for those trapped in the debris
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan school roof collapse, peshawar school accident, 21 dead in pakistan school collapse, peshawar school roof collapse news, pakistan school tragedy, 20 children killed in pakistan, female teacher killed in peshawar, afridi abad school accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved