• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुर्की में 42 लाख से अधिक लोग लगा चुके हैं कोरोना का दूसरा टीका

Over 4.2mn Turks receive 2nd dose of vax - World News in Hindi

इस्तांबुल। तुर्की में 42 लाख से अधिक लोगों को चीन के सिनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित कोरोनावायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़े के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के एक हिस्से के रूप में कुल 1.22 करोड़ से अधिक लोगों को अब तक कोरोना का टीका लग चुका है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 79 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। मंगलवार को इस्तांबुल के गर्वनर अली येरलिकाया ने कहा कि इस्तांबुल में 65 या उससे अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण की दर 71 फीसदी तक पहुंच गई है, जो कि 1.6 करोड़ की आबादी के साथ देश का सबसे बड़ा शहर है।
येरलिकाया ने लोगों से अनुरोध करे हुए कहा कि जिनका टीकाकरण अभी तक नहीं हो पाया है वे जल्द से जल्द अपने लिए अपॉइंटमेंट बुक करें और टीके की खुराक प्राप्त करें।
8.3 करोड़ की आबादी वाले देश तुर्की में टीकाकरण अभियान की शुरुआत जनवरी महीने के बीच से हुई है, जिनमें स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और बुजुर्गो को पहले प्राथमिकता दी गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 4.2mn Turks receive 2nd dose of vax
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: over 42mn turks receive 2nd dose of vax, covid-19 vaccin, turkish health ministry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved