• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओरेगॉन जंगल की आग से पीने के पानी को खतरा

Oregon wildfires threaten drinking water - World News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को । अमेरिकी राज्य ओरेगॉन के क्लैकमास काउंटी में बुल रन वाटरशेड में एक जलाशय के पास लगी जंगल की आग के कारण पीने के पानी का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी वन सेवा के प्रवक्ता हीदर इबसेन के अनुसार, कैंप क्रीक आग शहर के हेडवाटर्स संयत्र से लगभग तीन मील दूर व जलाशय एक के दक्षिण में लगी है। इसके और फैलने पर पेयजल की सप्‍लाई प्रभावित होने की आशंका है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में पानी की सप्‍लाई अब तक सुरक्षित है।
बिजली गिरने से जंगल में आग भड़की। शुक्रवार सुबह होने से पहले इसकी सूचना मिली।
यूजीन इंटरएजेंसी कोऑर्डिनेशन सेंटर के अनुसार बिजली गिरने से ओरेगॉन में विलमेट राष्ट्रीय वन में कम से कम छह स्‍थानों पर आग लग गई।
इस बीच, ओरेगॉन और कैलिफ़ोर्निया राज्यों की सीमा पर स्मिथ रिवर कॉम्प्लेक्स में लगी आग से खतरे में पड़े निवासियों की वहां से निकासी तेज हो गई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Oregon wildfires threaten drinking water
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: san francisco, us state, california, smith river, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved