• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

One person killed, five injured in mass shooting in Toronto - World News in Hindi

टोरंटो । कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सभी की जान खतरे से बाहर है। मंगलवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:30 बजे टोरंटो के एक इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम तुरंत रैनी एवेन्यू और एलन रोड के पास फ्लेमिंगटन और जैचरी रोड के इलाके में पहुंची। गोलीबारी की यह घटना नॉर्थ यॉर्क के यॉर्क डेल शॉपिंग सेंटर से कुछ ही दूर, घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई। टोरंटो पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
पोस्ट में लिखा, ''गोलीबारी (अपडेट)- एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। 5 लोगों को गोली लगी है, लेकिन उनकी जान को खतरा नहीं है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है।''
टोरंटो पुलिस ने रैनी एवेन्यू और फ्लेमिंगटन रोड इलाके में एक कमांड पोस्ट बनाया है और जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस ने किसी भी संदिग्ध के बारे में जानकारी नहीं दी है और न ही किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने इस घटना पर चिंता जताई और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस और इमरजेंसी अधिकारियों का धन्यवाद किया।
ओलिविया चाउ ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, ''लॉरेंस हाइट्स इलाके में हुई गोलीबारी की खबर सुनकर मैं बहुत परेशान हूं। मेरी टीम टोरंटो पुलिस और स्थानीय नेता डिप्टी मेयर माइक कोली के संपर्क में है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। मैं टोरंटो पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवा का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने इतनी मुश्किल और व्यस्त स्थिति में भी अपना काम किया। टोरंटो पुलिस जल्द ही घटना पर एक नया अपडेट देने पर काम कर रही है।''
पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अगर किसी ने कुछ देखा है या उसके पास इस गोलीबारी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह आगे आकर बताए। फिलहाल, गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। घटना के बाद लोग सतर्क हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One person killed, five injured in mass shooting in Toronto
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: toronto, shooting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved