• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोक्यो रेलवे स्टेशन के पास आग लगने से एक घायल, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

One injured in fire near Tokyo railway station, train services affected - World News in Hindi

टोक्यो। टोक्यो में रविवार को एक रेलवे स्टेशन के आसपास आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस दौरान एक ट्रेन में सवार 800 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार जेआर ओइमोरी स्टेशन के पास टोक्यो के ओटा वार्ड के यामाओ में एक रेस्तरां में आग लग गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की 24 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जेआर ईस्ट के हवाले से बताया कि जेआर केहिन-तोहोकू लाइन पर शिनागावा स्टेशन और कामता स्टेशन के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन परिचालन बाधित रहा।
इस बीच, जेआर कीहिन तोहोकू लाइन पर 10 डिब्बों वाली ट्रेन ओइमोरी स्टेशन और कामता स्टेशन के बीच रुकने के बाद उसमें सवार लगभग 800 यात्रियों को एहतियात के तौर पर पटरियों पर ले जाया गया और उनसे पैदल चलने के लिए कहा गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One injured in fire near Tokyo railway station, train services affected
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tokyo railway station, train, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved