• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब चीन ने बोला संयुक्त राष्ट्र के मंच पर झूठ, हमने किसी की भी देश में घुसपैठ नहीं की

Now China said lies on UN platform, we did not infiltrate anyones country - World News in Hindi

न्यूयॉर्क। भारत से लद्दाख में पीटने के बाद चीन अब न्यूयॉर्क में शांति का राग अलाप रहा है। संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में साफ झूठ बोलते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हमने किसी की एक इंच भूमि भी नहीं कब्जाई। चीन हमेशा से विश्व शांति का प्रवर्तक रहा है।अपने भाषण में कहा कि चीन कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर हमें उकसाया गया तो हम पीछे भी नहीं हटते. हम चीन की संप्रभुता और प्रतिष्ठा का बचाव करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने कभी भी किसी भी देश में घुसपैठ, आक्रमण, क्षेत्रीय विस्तार या किसी क्षेत्र में अपने प्रभाव को नहीं बढ़ाया है। चीन खुद पर गर्व करता है और अपने विकास पथ पर पूरा भरोसा करता है। हम अन्य देशों के विकास पथ का भी सम्मान करते हैं। हम वैचारिक टकराव या दूसरे देश में अपनी प्रणाली को बढ़ाने में विश्वास नहीं रखते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now China said lies on UN platform, we did not infiltrate anyones country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now china said lies on un platform, we did not infiltrate anyones country, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved